निशुल्क मधुमेह एवम् बी पी जांच शिविर आयोजित
सीकर । लायन्स क्लब सीकर सनराइज के द्वारा आज स्मृति वन में निशुल्क मधुमेह एवम् बी पी जांच शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें भ्रमण के लिए आने वाले व्यक्तियों की निशुल्क जांच कर उन्हे उचित परामर्श दिया गया।कार्यक्रम में रीजन चेयर पर्सन लायन शिव प्रसाद सोनी प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन डॉ योगेश झारवाल अध्यक्ष लायन डॉ संपत्ति मिश्रा,कोषाध्यक्ष लायन विनय जैन,लायन डॉ एन डी मिश्रा, लायन डॉ प्रयंका मिश्रा,लायन सुगनचंद कुमावत,लायन मधु सोनी आदि उपस्थित रहे। श्री महावीर केसर सेवा ट्रस्ट के चिरंजी लाल , बी लाल लैब के विशाल आदि ने शुगर व बी पी की जांच की।