डायबिटीज का निशुल्क मधुमेह स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर संपन्न -143 जन हुए लाभान्वित
सीकर। जैन वीर संगठन देवीपुरा द्वारा रविवार, 17 दिसम्बर को देवीपुरा स्थित श्री चंद्रप्रभु जैन भवन में डायबिटीज की समस्या से परेशान व्यक्तियों के लिए निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर "रोशनी 2023" का आयोजन किया गया । दीप प्रज्जल्वलन कर शिविर की शुरुवात की चिकित्सक डॉक्टर सुनील ढंड व उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम की शुरुवात में डाक्टर साहब द्वारा शुगर से बचाव व उसके उपायों पर टॉक शो के माध्यम से प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम का संचालन सौरभ पाटनी ने किया । शिविर में ब्लेड प्रेशर, शुगर, HBA1C, लिपिड प्रोफाइल, BMI, BMD (हड्डियों की जांच), FIBRO SCAN (लीवर की जांच), FUNDOSCOP (आंख के पर्दे की जांच), न्यूरोपेथी, TSH (थायराइड की जांच) इत्यादि निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई गई । कि शिविर में 143 लोगों ने परामर्श प्राप्त किया । शिविर में आगामी प्रोजेक्ट रोशनी 2024 का विमोचन भी किया गया । इस अवसर पर डॉक्टर सुनील ढंढ, नगरपरिषद उपसभापति अशोक चौधरी, वैश्य समाज के सुरेश जी, पदम पिराका, रामेश्वरलाल पाटनी, आलोक सेठी, प्रदीप सेसम, जयंत पाटोदी, नरेंद्र शर्मा, सुनील सेसम, नवीन कासलीवाल, महेश लालास, नरेश लालास, सुनील दूधवा, अनिल जैन, वैभव पाटोदी, संजय दूधवा, सौरभ पाटनी, प्रदीप पाटनी, बबल दूधवा, विनय कालिका, अशोक पहाड़िया हरीश बड़जात्या, जयकुमार पाटनी, नरेश कालिका, अजीत जयपुरिया, मनोज झीघर, मनोज बाकलीवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।