बरगद व पीपल के पौधों का निःशुल्क वितरण समारोह आयोजित
खेतड़ी/लोकमत। बांशियाल खेतड़ी वन्य जीव अभ्यारण स्थित समदेडा तालाब परिसर में मंगलवार को बरगद,पीपल व तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी के आतिथ्य व प्रधान मनीषा गुर्जर की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। प्रधान मनीषा गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक कर निःशुल्क वृक्ष वितरण करना एक महान कार्य है। नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण करना एक महान कार्य है। लोगों को वृक्षारोपण कर उनको पालने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी ,पूर्व आइएफएस मधुसूदन तिवाड़ी,क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार फगेड़िया, परिवहन निरीक्षक रमेश यादव ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार सुरोलिया ,कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ,लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया , श्रवण दत्त नारनौलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्वाण , निखिल शर्मा, ईश्वर पांडे, विकास अधिकारी सीताराम जाट ,खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश यादव, अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा, प्रदीप सुरोलिया, सरजीत स्वामी,मातादीन फागणा ,अशोक सिंह शेखावत,किशोर शर्मा, डॉ राघवेंद्र पाल,डॉ प्रवीण शर्मा ,डॉ रामकुमार सिराधना, डॉ संतोष सैनी, जलेसिंह, भूपेंद्र सिंह शेखावत ,रघुनंदन शाह ,पवन कौशिक ,रूपेंद्र सिंह शेखावत, सत्यवीर महरानिया, पवन दाधीच, ,सरपंच रमेश सैनी, अलका सैनी ,ज्योति भारद्वाज ,रानी सरकार, पार्षद मोहम्मद हारून, पंकज शास्त्री, अमित सैनी,राहुल सैनी, विजेश सैनी, पार्षद सुगन चंद ,हरर्मेंद्र चनानिया, पार्षद नगेंद्र सिंह,सोढा, ब्रह्मानंद शर्मा प्रह्लाद सिंह छाबडी, वासुदेव तिवाड़ी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।