राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ में छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण।
जमवारामगढ़ . राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ में छात्राओं को उड़ान योजना के अंतर्गत निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवेश सूद ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया। योजना की नोडल अधिकारी दीपा वर्मा ने महिला स्वच्छता व स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है, यह ना केवल सेहत को दुरुस्त करती है बल्कि कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने सेनेटरी नैपकिन के उपयोग तथा उसके निस्तारण प्रबंध की उचित विधियों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्राओं के प्रश्नों व शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सोना जैन, डॉक्टर नीतू माथुर तथा डॉ अनुजा तिवारी आदि उपस्थित रहे।