निशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम
रतनगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान की समग्र शिक्षा फ्री यूनिफॉर्म योजना के तहत महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), बापू नगर में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं को समाजसेवी वेदप्रकाश पंवार के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाचार्य रामनिवास बोयल की अध्यक्षता में निशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विजयकुमार भाटी, भानुप्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार, रूपेश चौधरी, रामकिशन धेतरवाल, जयदेव कुमार महिया, विनोद सोगण, रविप्रकाश शर्मा, इमरान खान, ताराचंद, दीनदयाल शर्मा, गिरवर सिंह शेखावत, संजीव कुमार, साबित्री शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।