निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न
छीपाबड़ौद. छीपाबडोद भारत विकास परिषद के तत्वावधान में हर माह की भाँति नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं लैन्स प्रत्यारोपण शिविर जिला अंधता निवारण समिति बांरा के निर्देशन में आर्य समाज भवन हाट चौक में लगाया गया, शाखा अध्यक्ष धीरज बाठला और सचिव राजेंद्र योगी ने बताया कि सरोज गर्ग और श्यामबिहारी गर्ग की 51वीं शादी की सालगिरह पर अखिलेश गर्ग, राजकुमार गर्ग के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का शुभारंभ प्रताप सिंह सिंघवी और दीपक बंसल द्वारा भारत माता के चित्र से समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा शादी की सालगिरह बड़ी धूम धाम से मनाई गई चिकित्सा प्रभारी महेंद्र नागर एवं शिविर प्रभारी नरेंद्र बाठला और ने बताया कि शिविर में डॉ.जया गुप्ता,डालसिंह, सोनू अहीर, एवं श्री सतगुरू संकल्प नैत्र चिकित्सालय आनंदपुर की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा 575 मरीजो की जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई एवं 252 मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाये गये मरीजों को चिन्हित कर सतगुरू संकल्प नैत्र चिकित्सालय आनंदपुर भेजा गया साथ ही सभी मरीजों को भोजन के पैकिट वितरित किए गए शिविर में मागरोल,अकलेरा ,अटरू,छबड़ा,मनोहरथाना,सांगोद,किशनगंज के मरीज नि:शुल्क जांच और ऑपरेशन करवा रहे है शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल गोयल,अनिल जैन,रूपचंद शर्मा,त्रिलोक राठौर,विक्रम सिंह हाड़ा,रामचरण नागर,भूपेंद्र सिरोहिया,हितेश सिंघल समेत भारत विकास परिषद के सदस्यों का सहयोग रहा।