Dark Mode
निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 5 मार्च को

निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 5 मार्च को

 
झुंझुंनू । नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनू द्वारा जिला स्वास्थय समिति अंधता जयपुर के आर्थिक सौजन्य से 5 मार्च 2023 को 98 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन बाबा गंगाराम अतिथि भवन मोदी रोड झुंझुनू में रविवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्व. श्रीमती रुकमणी देवी एवं स्व. नारायण सिंहं जी जानू (हमीरीवाले) की पूण्य स्मृति में सन्तोष देवी एवं जगदेव सिह जानू (जे.जे. स्टोर) झुंझुनू के आर्थिक सहयोग से लगाया जावेगा। शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध सहाय आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा आए हुए आंखों के रोगियों की सभी प्रकार की बीमारियों की निशुल्क जांच कर मोतियाबिंद के रोगियों को चिन्हित कर उन्हें अत्याधुनिक यंत्रों से सुसज्जित सहाय आई हॉस्पिटल जयपुर में ऑपरेशन कर उच्च कोटि के लेसं प्रत्यारोपण किए जाएंगे।रोगियों का आवास, खाने की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था, निशुल्क चश्मा वितरण एवं जयपुर आने जाने की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को लगाया जाता है।शिविर को सफल बनाने हेतु जयपुर से ओमप्रकाश मोदी, रामचंद्र मोदी, अमित मोदी, संजीव मोदी, रूपेश तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, अनूप गाड़िया, गिल्लूराम मोदी, गोपाल हलवाई, सीताराम केडिया, सुनील गुप्ता भौडकीवाला, अमित जगनानी, मुकेश गुप्ता चिडावावाला, परमेश्वर हलवाई, प्रमोद अग्रवाल, हरीश जगनानी, महेश शर्मा, जितेंद्र लोहिया, सुनील शहल एवं डॉ डी.एन.तुलस्यान सहित अन्यजन तैयारियों में लगे हुए हैं।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!