Dark Mode
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वितरित किए निशुल्क हेलमेट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वितरित किए निशुल्क हेलमेट

चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर उपस्थित केवल महिला आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। सफल होने वाली 27 महिला आवेदकों को जिला परिवहन अधिकारी द्वारा निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन निरीक्षक सुश्री कैलाश कंवर ने सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचने वाले गुड सेमेरिटम के बारे में, ओवर स्पीड, हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने की वजह से दुर्घटना से बचाव एवं यातायात नियमों यथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, गलत दिशा में वहां नहीं चलाने एवं लाल बत्ती के उल्लंघन के बारे में महिला आवेदकों को जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!