Dark Mode
नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित

नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित

 
बूंदी। यूनाईटेड डेवलपमेंट एंड एजूकेशन सोसायटी के जरिए निः शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित। रविवार को यूनाईटेड डेवलपमेंट एड एजूकेशन सोसायटी के द्वारा कार्यालय अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल वार्ड नं. 4 उन्दालिया की डूंगरी मे निःशुल्क होम्योपेथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती आलम रजा गौरी द्वारा की गई । शिविर का शुभारंभ श्रीमती सुनिता बैरवा वार्ड पार्षद वार्ड नं 4 व जनप्रतिनिधी शंकरलाल बैरवा ने किया। चिकित्सा शिविर में डॉ. जिशान सिद्धिकी ने मरीजो को निःशुल्क परामर्श दिया व निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गई ।  शिविर मे 60 से अधिक रोगियों ने उपचार प्राप्त किया । इस मौके पर यूडीई नायब सदर रियाज हनफी , सेकेट्री एजाज अली ,अध्यापक हमीद ,अध्यापक कालू खां, अध्यापक मोहम्मद रईस, शाहिद, हबीबुर्रहमान ,इमरान,शहजाद भाई, इमेज प्रिंटिंग  जाकिर ,ईरफान ,अनस आदि उपस्थित रहे और सेवा दी। उक्त जानकारी प्रवक्ता ईसरान अंसारी ने दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!