पालड़ी कलां में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर 11को
पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम पंचायत पालड़ी कलां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड के पास पुराना भवन पालड़ी कलां पाना पार्टी जैतारण ट्रस्ट जैतारण के सौजन्य से श्रीमती केलम देवी एवं बंशीराम बावरी पालड़ी कलां के आर्थिक सहयोग से 11फरवरी को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रभारी विजय कृष्ण व्यास ने बताया कि अंधा निवारण समिति नागौर के सानिध्य में आयोजित शिविर का समय प्रात 9बजे से 12बजे तक है, जिसमें वरिष्ठ नेत्र चिकित्स डॉ विपुल माथुर रोटरी संस्थान सेठ रतनचंद कन्हैयालाल रांका नेत्र चिकित्सालय जैतारण द्वारा द्वारा आंखों की जांच की जाएगी।