Dark Mode
निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का हुआ आयोजन

निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का हुआ आयोजन

बीकानेर। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ और हैल्थ डेस्क और एक रुपया रोज सेवा संस्था बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कॉलेज कैंपस में किया गया। संस्था के अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि अतिथि डॉक्टर एल के कपिल सीएमओ ट्रोमा सेंटर रहे। इन्होंने कॉलेज की छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया । इस शिविर में दंत व मुख रोग के डॉक्टर सैयद इरफान,स्किन एंड हेयर डॉ दीपिका सिंह,आंखों की डॉक्टर हिना समेजा व न्यूरोथेरेपिस्ट नकुल सिंह राठौड़ ने अपनी सेवाएं दी ।इसके साथ ही शिविर में शहरी प्राथमिक केंद्र चार नंबर चार के लैब टेक्नीशियन स्टाफ यासीन अली कोहरी, योगेश प्रजापत ,जयंत मारू ,मोहित कुमावत के द्वारा बीपी शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई , संस्था के मनोज कुमार ने बताया कि कॉलेज की छात्राएं व स्टाफ सहित आसपास के 300 से ज्यादा लोगो ने इस शिविर का लाभ उठाया, इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य ड़ॉ नंदिता सिंघवी ने अतिथियों का स्वागत करते स्वास्थ्य के प्रति महिलाओ को जागरूक रहने को कहा , इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अजन्ता गहलोत व हेल्प डेस्क के डॉ सुनीता गहलोत ,डॉ वीणा पुरोहित ,डॉ इन्दिरा गोस्वामी उपस्थित रहे .महाविद्यालय की छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!