Dark Mode
लॉयन क्लब द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

लॉयन क्लब द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

डूंगरपुर। रविवार के दिन लॉयन क्लब डूँगरपुर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष विवेक दोसी ने बताया कि इस शिविर में गुजरात के शैल्बी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा हड्डी व जोड़ रोग, रीठ एवं कमर की समस्या व मस्तिष्क रोग संबंधित मरीजो की निःशुल्क जाँच की गई एवं परामर्श दिया गया। शिविर में सर्वप्रथम शैल्बी हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों का क्लब सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात मरीजो की जाँचे की। यह शिविर गुजरात हॉस्पिटल डूँगरपुर में आयोजीत किया गया जिसमे 136 मरीजो द्वारा लाभ लिया गया। शिविर में क्लब सचिव लॉयन दीपक जैन, लॉयन सुशील शर्मा, लॉयन सिद्धार्थ मेहता, लॉयन हँसमुख पण्ड्या, लॉयन यतीश मेहता, लॉयन प्रशान्त जैन, कोषाध्यकक्ष लॉयन अभिषेक पंचाल आदी सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाए दी। क्लब द्वारा गुजरात हॉस्पिटल के निदेशक नरेश जी जैन व उनकी टीम को आभार प्रकट किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!