बांठिया चौक में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित
बीकानेर । सुबह शहर के बांठिया चौक में सूरजमल विमल सिंह बांठिया निस्वार्थ रोग निदान केंद्र द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया ।
केंद्र के विमल सिंह बांठिया ने बताया कि आयोजित शिविर में डॉ विजय शांति बांठिया (मधुमेह रोग विशेषज्ञ ) द्वारा शुगर थायराइड केलोस्ट्रोल गठिया इत्यादि रोगों की जांच कर इनसे बचाव के तरीके से रोगियों को अवगत कराया उल्लेखनीय है कि इस ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व शहरी क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित कर रोगियों को राहत प्रदान के कार्य किए जाते रहे हैं आज आयोजित शिविर में 312 मरीजों ने निशुल्क जांच व परामर्श का लाभ लिया डॉ विजय शांति ने बताया कि शीघ्र ही अन्य रोगों के विशेषज्ञों को साथ लेकर निशुल्क जांच व परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा ।
विमल सिंह बांठिया , यह जानकारी
ट्रस्टी सूरजमल विजय सिंह बांठिया सेवार्थ रोग निदान केंद्र ने दी।