सैनी समाज संस्थान द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित
बीदासर. सैनी समाज संस्थान के तत्वावधान में रविवार को सांखला गेस्ट हाउस में विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे जयपुर की एशियन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गई। शिविर में चिकित्सकों ने भारी संख्या में पहुंचे रोगियों का चेकअप कर उपचार हेतु परामर्श व निःशुल्क दवाइयां दी। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल सांखला, कर्मचारी संघ अध्यक्ष मुकेश सैनी, पार्षद महेंद्र कुमार, ललित कुमार, मनोज कुमार, दीपक, सुरेश कुमार, सीताराम तंवर, घनश्याम सांखला, रामनिवास माली, रामनारायण आदि उपस्थित रहे।