छोटीखाटू में निशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
छोटीखाटू। तहसील के भट्टा चौराहा पर स्थित जीवन रक्षा हॉस्पिटल में रविवार को मैट्रो मास अस्पताल जयपुर और जीवन रक्षा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हदय रोग, पेट, आंत, लिवर रोग, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी रोग, नवजात शिशु रोग, स्त्री प्रसूति रोग, श्वास अस्थमा रोग एवं स्पीच थेरेपी की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ ऋषभ माथुर, डॉ कृति साह, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ रिंकू कुमार शर्मा, डॉ कमलेश गहलोत, डॉ रिशब शर्मा, डॉ अखिल बंसल सहित उनकी टीम ने सहयोग किया।