Dark Mode
बहरोड़ में निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 24 से 26 मार्च तक

बहरोड़ में निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 24 से 26 मार्च तक

बहरोड़। भारत विकास परिषद शाखा बहरोड कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में कमर दर्द घुटना दर्द निवारण तीन दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन शांति मार्केट अलवर रोड बहरोड में किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक ओम यादव ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा बहरोड़ द्वारा पहली बार बहरोड में उदयपुर के प्रशिक्षित प्राकृतिक चिकित्सकों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लगभग 200 मरीज प्राकृतिक चिकित्सा आयुर्वेदिक मिट्टी लेप, आयुर्वेदिक तेल के द्वारा मालिश एवं गरम सेक माध्यम से पुराने असाध्य रोगों में लाभ ले रहे हैं। शिविर के मुख्य अतिथि बस्तीराम यादव अध्यक्ष मानव सेवा संस्था रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसमें भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष राकेश मुच्छल, सचिव कृष्ण कुमार यादव, शाखा संरक्षक वीरेंद्र कुमार प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मेहता, रक्तदाता राकेश जयपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सेन, अनिल सेठ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ,महावीर सिंह, धर्मवीर प्रजापत, संदीप कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, मनीषा प्रजापति, सुनीता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, बबीता यादव, डॉ रामनिवास यादव, अमरनाथ गुप्ता, मिन्नाराम, डॉ रविंद्र वर्मा,  कंचन सेवा संस्था से लोकपाल सिंह, डॉ छैल बिहारी शर्मा, भेरूलाल, नरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, जया, सोनिया, सान्ता परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!