निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित
रतनगढ । गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा परशुराम अतिथि भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमे डॉ प्रियंका शर्मा(फिजियोथेरेपिस्ट),डॉ लक्ष्मीनारायण शर्मा, डॉ लीलाधर शर्मा , पूर्व चेयरमैन संतोष बाबू इंदोरिया,समिति अध्यक्ष एडवोकेट जया कांत बिंवाल, मंत्री रामावतार शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष गौतम महर्षि,देहात अध्यक्ष भवानी शंकर सिवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार महर्षि, वासुदेव चाकलान, कैलाश आत्रेय,परमेश्वर आत्रेय, सौरभ शर्मा, उम्मेद मिश्रा,बनवारीलाल हरितवाल,पंकज इंदोरिया, उषा शर्मा , एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा ,जगदेव सांखोलिया आदि ने भगवान परशुराम जी के दीप प्रज्ज्वलित कर कैंप की शुरुआत की। शिविर में डाॅ प्रियंका शर्मा द्वारा अस्थि व संधियों की बीमारियों, दर्द, लोकोमेटिव डिसेबिलिटी, आदि का उपकरणों से उपचार किया एवं एक्सर साईज बताई।
80 से अधिक रोगियों की निशुल्क बीपी,शुगर जांच की गई और उनको परामर्श दिया। इस शिविर में चंचल शर्मा,उषा शर्मा, अन्नम भारद्वाज, विजय लक्ष्मी, कुसुम शर्मा, कोशल्या, निर्मला ,रेखा शर्मा, सरिता चांडक,मंजुला चाकलान ,विष्णु धरद, दुर्गेश नाथोलिया (बंटी) ,मुकेश शर्मा,मुकेश संखोलिया,भीष्म धर्ड ,घनश्याम शर्मा, भानु प्रकाश इंदौरिया, विनोद चौमाल, वीरेन्द्र बुनकर, ओमेंद्र प्रजापत आदि ने अपनी सेवाएं दी। समिति अध्यक्ष जया कांत बिंवाल ने शिविर में निशुल्क सेवाएं देने पर डॉ प्रियंका शर्मा,डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा, डाॅ लीलाधर शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।