बिरला व्हाइट द्वारा निःशुल्क चर्म रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
पीपाड़ शहर। बिरला व्हाइट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन मे चलाए जा रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को बिड़ला व्हाइट द्वारा आदित्य बिड़ला कम्युनिटी इनिशिएटिव एंड रूरल डेवलोपमेन्ट सेन्टर के तत्वावधान में ग्राम खारिया खंगार में चर्म रोग से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिड़ला व्हाइट के रामकुमार सिंह शेखावत सहायक अधिकारी सी.एस.आर, अरूण कुमार सिंह, के मुख्य अतितथ्य में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहनलाल सिरवी ने तकरीबन 90 से अधिक चर्म रोग रोगियों का निःशुल्क इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवाई भी दी गई। इस मौके पर डॉक्टर मोहनलाल सिरवी ने बताया कि चर्म रोगों का इलाज समय पर नहीं कराने से आगे चलकर व्यापक रूप ले लेता है। इलाज कराने के बाद इससे निदान पाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने मरीजों को खानपान संबंधित सावधानी बरतने को कहा। इस कार्यकर्म में नर्सिंग ऑफिसर गोविंद मुंडेल व ज्योति, प्रियंका चौधरी व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।