Dark Mode
आरोग्य मेले में मिल रहा आयुष पद्धतियों का निशुल्क उपचार

आरोग्य मेले में मिल रहा आयुष पद्धतियों का निशुल्क उपचार

सवाई माधोपुर। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत आयुष विभाग सवाई माधोपुर द्वारा चार दिवसीय सम्भाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 मार्च से 11 मार्च तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, दशहरा मैदान सवाई माधोपुर में आयोजित किया जा रहा है।

 


उप निदेशक आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में आयुष की विभिन्न औषध निर्माता कम्पनियों द्वारा उनके आयुर्वेद एवं होम्योपैथी उत्पादों (औषधियो) का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. पूजा जनागल, प्रीति पंवार, रजत भारद्वाज एवं भानु कुमार त्रिवेदी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से प्रातः 8 बजे तक योगाभ्यास करवाया गया तथा रोगानुसार योग प्रणायाम की जानकारी दी गई ।

 


अतिरिक्त निदेशक डॉ. मदन मोहन गौत्तम ने बताया कि आरोग्य मेले में आयुर्वेद चिकित्सा में 432, यूनानी चिकित्सा में 412, होम्योपैथी चिकित्सा में 330, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में 215, पंचकर्म चिकित्सा में 81, क्षारसूत्र एवम अग्निकर्म क्लिनिक में 42, कपिंग थेरेपी में 105, प्रकृति परीक्षण क्लिनिक में 38 व्यक्तियों एवम रोगियों को चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क औषध वितरित की गयी।

 


पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. गोपेश मंगल ने वातव्याधियो एवं जीवनशैली जनित रोगों में पंचकर्म चिकित्सा का महत्व और डॉ. रीना खंडेलवाल द्वारा जीवन शैली जनित रोगों की आयुर्वेद चिकित्सा विषय पर व्याख्यान दिया गया। आयुष औषधियों, जड़ी-बूटी उत्पादों व औषध पादपों का प्रदर्शन एवं बिक्री, सामान्य रोगों के घरेलू उपचार की जानकारी प्रदान की जा रही है।

 


सह मेला प्रभारी डॉ. विजय शंकर ने बताया कि आयुष चिकित्सा पद्धतियां आयुर्वेद, यूनानी, होम्यापैथी तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधि उपलब्ध करवाई जा रही है। मेला प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम गौत्तम ने बताया कि मेले में आयुर्वेद वनस्पतियों से रोगोपचार एवं वनस्पति पादप के उपयोग की जानकारी दी रही हैं तथा औषधि पादपों की प्रदर्शनी लगाई गयी हैं।

 


मतदाता जागरूकता के लिए बनाए गए सेल्फी पाइंट:- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आरोग्य मेले में सेल्फी पाइंट एवं मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर बोर्ड लगाया गया है। मतदाता इन सेल्फी पाइंट पर फोटो ले रहे है तथा हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!