Dark Mode
चिरंजीवी योजना में हूरमत बी की पथरी का हुआ निशुल्क इलाज

चिरंजीवी योजना में हूरमत बी की पथरी का हुआ निशुल्क इलाज

उदयपुर । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से सम्बद्ध चिकित्सालयों में आने वाले हर मरीज का निशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इस योजना से ठीक होने वाले मरीज भी स्वयं अपनी कहानी बयां कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ निवासी रहीम बक्श बताते हैं कि उनकी पत्नी हूरमत बी पथरी की बीमारी से पीड़ित थी जिसके चलते उन्हें पेट में दर्द और पेशाब में जलन इत्यादि समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके बाद वे अपनी पत्नी को उदयपुर स्थित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से सम्बद्ध निजी चिकित्सालय (पैसिफिक हॉस्पिटल उमरडा) लेकर आए जहां मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत उनकी नि:शुल्क ‘यूटरोस्कोपी स्टोन रिमुवल विद लिथोट्रिसपी लोअर यूरेटर एंड अपर यूरेटर’ सर्जरी की गई। उपचार में कुल 25 हजार रुपए का खर्च आया जिसका भुगतान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से चिकित्सालय को किया गया।
रहीम बताते हैं कि इलाज के बाद उनकी पत्नी का स्वास्थ अभी पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने निशुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है और हर परिवार से इसका लाभ देने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!