सुमेरपुर के कोसेलाव अस्पताल में भामाशाह द्वारा फ्रीज भेंट
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती पावा निवासी द्वारा कोसेलाव अस्पताल में फ्रिज भेंट किया। अपने पिता की मौत के बाद उसके हिस्से में आने वाली राशि को जनहितार्थ के लिए खर्च करने का मानस बनाया और गुरूवार को पिता ने कोसेलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शवों को रखने के लिए एक डी फ्रीज भेंट किया। अब कोसेलाव क्षेत्र में रात के समय रखे जाने वाले शव सुरक्षित रहेंगेे। भामाशाह द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को लेकर अस्पताल स्टाफ व स्थानीय ग्रामीणों ने आभार जताया। सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के पावा निवासी बाबूलाल जोशी के ज्येष्ठ पुत्र पारस जोशी की बीमारी के कारण पूर्व में मुम्बई में देहांत हो गया था। जंहा पिता जोशी के पुत्र के हिस्से की राशि को जनहितार्थ में खर्च कर जरूरतमंद डीप फ्रीज अस्पताल को भेट किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने मुम्बई के एक अस्पताल में आने वाले मरीजों को ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर भेंट किया। इसके बाद कोसेलाव निवासी कानसिंह के अनुसार पावा निवासी बाबूलाल जोशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में डी फ्रीज के बारे में अवगत करवाया। जहां कानसिंह की मांग पर दानदाता जोशी ने गुरूवार को अस्पताल की मोर्चरी में डी फ्रीज भेंट किया। इससे क्षेत्रवासियों में सहर्ष की दौड़ में, क्योंकि अस्पताल में प्रीत की सख्त जरूरत थी।