Dark Mode
मेडिकल कॉलेज,सीकर में फ्रेशर पार्टी मेड-ए-ड्रामा आयोजित

मेडिकल कॉलेज,सीकर में फ्रेशर पार्टी मेड-ए-ड्रामा आयोजित

सीकर। कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज ,सीकर में शानदार फ्रेशर पार्टी मेड ए ड्रामा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सीनियर प्रोफ़ेसर डॉक्टर शिव रत्न कोचर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। फ्रेशर पार्टी में सीनियर बेच 2022 ने जूनियर बेच 2023 को फ्रेशर पार्टी दी जिसमें जूनियर बेच के बच्चों का इंट्रोडक्शन हुआ सभी बच्चों ने अपनी अपनी रुचि के हिसाब से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ,उनके द्वारा प्रस्तुत एक्टिविटीज़ के हिसाब से उन्हें कई खिताबों से नवाज़ा गया। मिस्टर फ्रेशर का ख़िताब अनिल अवना एवं मिस फ्रेशर का ख़िताब गुरवीर कोर को मिला । इसी तरह बेस्ट एक्ट मैल सलमान ख़ान एवं बेस्ट एक्ट फ़ीमेल अनीता बिरदा बनी। मिस्टर कॉन्फिडेंट आर्यन अग्रवाल एवं मिस कॉन्फिडेंस प्रियांशी कुमारी, मिस्टर अटायर रोशन बराला एवं मिस अटायर इशिता जिंदल,मिस्टर एंटरटेनर गौरव एवं मिस एंटरटेनर अंजली बनी फ्रेशर पार्टी में मेडिकल स्टूडेंट के लिए एक यादगार घटना होती है जो अकादमिक वर्ष की सकारात्मक शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण है जिससे छात्र अपने कॉलेज जीवन को यादगार बना सकते हैं इससे छात्रों में एक समुदाय एवं आत्म समर्थन की भावना बनती है इससे कैंपस संस्कृति की सकारात्मक भावना की उत्पत्ति होती है फ्रेशर पार्टी में कॉलेज फेकल्टी ने एक्टिव पार्टिसिपेशन किया सीनियर प्रोफ़ेसर एवं प्रिंसिपल डॉक्टर शिव रतन कोचर की अध्यक्षता में एडिशनल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर मितेस सागर , एडिशनल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर जगदीश सिगर ,विभागाध्यक्ष अस्थिरोग एवं एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर यूसुफ़ अली देवड़ा,एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर दर्शन भार्गव , एनाटोमी विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरयू सेन ,एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉक्टर योगेश झारवाल, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर डॉक्टर बाजिया ,नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर डिंपल साकेत , डॉक्टर शिबा सेठी, डॉक्टर कमल कुमार अग्रवाल ,डॉक्टर पूजा आर्य , डॉक्टर स्वाति जिंदल ,डॉक्टर ममता मेहरा ,डॉक्टर इंद्रा वर्मा ,डॉक्टर सुनीता सैनी, डॉक्टर रेखा शेखावत, डॉक्टर वैशाली जैन, डॉक्टर दिव्या वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर शिबा सेठी ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!