Dark Mode
26 साल बाद भी कायम है दोस्ती, प्रियंका-लारा की तस्वीरों ने जीता दिल

26 साल बाद भी कायम है दोस्ती, प्रियंका-लारा की तस्वीरों ने जीता दिल

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की दोस्ती एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई, जिसकी तस्वीरें लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों ने उनकी पुरानी यादों और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को फिर से सुर्खियों में ला दिया।

लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "26 साल बाद भी, खुश लड़कियां अभी भी..." इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी भी लगाए। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी लारा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अपनी लड़की से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरों में उनकी खास बॉन्डिंग साफ दिखाई दी। प्रियंका चोपड़ा लारा के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती नजर आईं। इस दौरान दोनों का फैशन स्टाइल भी फैंस को पसंद आया। प्रियंका सफेद आउटफिट में नजर आईं, जबकि लारा ने नीली ड्रेस के साथ सफेद श्रग और हैट पहन रखा था।

प्रियंका और लारा की दोस्ती करीब 26 साल पुरानी है। साल 2000 में दोनों ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया था। प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, जबकि लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद दोनों ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई।

फिल्मी सफर में भी दोनों अभिनेत्रियों की जोड़ी देखने को मिली। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में दोनों ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। यह फिल्म दोनों के शुरुआती करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल रही। इसके बाद साल 2011 में आई फिल्म 'डॉन 2' में भी दोनों साथ नजर आईं।

हाल ही में प्रियंका और लारा को प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में भी साथ देखा गया था। प्रियंका ने वहां महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने पति निक जोनस से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए एक खास पल भी साझा किया।

प्रियंका और लारा की यह दोस्ती बॉलीवुड की उन जोड़ियों में शामिल है, जो समय के साथ और मजबूत होती दिखाई देती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!