ओमश्री व डॉक्टरों के बीच हुआ मैत्री मैच
धौलपुर। दवा प्रतिनिधि संगठन ओमश्री और डॉक्टरों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया। यह क्रिकेट मैत्री मैच जो की एक मनोरंजन के हिसाब से रखा गया था जिसमें विशेष अतिथि के रूप में डॉ. राधेश्याम गर्ग, डॉ. राम लखन गोयल, यदुनाथ शर्मा, दिनेश चंद्र जैन, उपस्थित रहे ओमश्री परिवार के माध्यम से ओमश्री के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह तोमर और राजस्थान कोऑर्डिनेटर अनुपम पांडे और क्रीडा मंत्री असलम खान ने विशेष सहयोग दिया। ओमश्री परिवार की तरफ से सुशील दीक्षित, पंकज परमार, अनुराग राणा, राजेश कुमार शर्मा, प्रेमकांत त्यागी, राम दिवाकर, हर्ष त्यागी, हिमांशु उपाध्याय, सुमित गोस्वामी, अभिषेक शर्मा, आसिफ खान, गौतम सिंह, गौरव त्यागी, संजय परमार, राहुल महेरी, अजय परमार ने भाग लिया वहीं डॉक्टर्स की टीम के कप्तान डॉ. महेंद्र सिंह परमार की टीम में आनंद सोनी, दीपक गुप्ता, विजय सिंह, सुमित राणा, केशव दयाल भृगु, जावेद खान, धर्मवीर सिंह, सुरेन जादौन और अन साठी उपस्थित रहे.
मैच का परिणाम अंतिम ओवर में फंस गया था लेकिन अंत मे ओमश्री ने डॉक्टर्स टीम को हराकर विजयश्री प्राप्त की।