Dark Mode
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में जमाई अपनी धाक, प्रियंका चोपड़ा मना रही 42वां जन्मदिन

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में जमाई अपनी धाक, प्रियंका चोपड़ा मना रही 42वां जन्मदिन

ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज यानी की 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री में प्रियंका को न सिर्फ उनकी एक्टिंग और अनोखी प्रतिभा के लिए भी जाना जाता है। प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड के अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।


प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है और वह इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं। वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह एक सक्सेसफुल एक्टर, मॉडल, सिंगर, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


जन्म
बिहार के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस बरेली को अपना असली घर समझती है। उनका फिल्मी करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में उनको कम आंका जाता था। क्योंकि उनका रंग साफ नहीं था, जो उनके लिए बैकड्रॉप बन गया था। रंग को लेकर उनको भेदभाव सहना पड़ा था।


आसान नहीं था ये सफर
भले ही आज प्रियंका चोपड़ा करियर की बुलंदियों पर हैं। लेकिन उनका यह सफर इतना आसान नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने देश में अपनों के बीच रहकर कुछ करने की चाहत और फिर नए देश में जाकर खुद को स्क्रैच करना और स्थापित किया। बिहार के जमदेशपुर में जन्मी प्रियंका ने पॉपुलैरिटी के मामले में ऐसी छलांग लगाई कि सारा आसमान ही नाप लिया।


फिल्मी सफर
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। जिसके बाद उनका बॉलीवुड का सफर किया और कई सफल फिल्में दी। साल 2004 में अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म ऐतराज में एक्ट्रेस ने निगेटिव किरदार निभाया। जिसमें एक्ट्रेस की बहुत प्रशंसा हुई थी। इस फिल्म में निगेटिव किरदार को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैशन, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई, अंदाज, मुझसे शादी करोगी, बरसात, बर्फी, मैरी कॉम, बाजीराव मस्तानी, कृष और डॉन जैसी फिल्मों में काम किया।


अवॉर्ड
जिसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने हॉलीवुड का रुख करना शुरू किया था। लॉस एंजेल्स से एक एजेंट को भी हायर किया जिसने प्रियंका को ग्रूम किया। प्रियंका चोपड़ा को कई पुरस्कार मिले हैं। जिनमें से दो राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। साल 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानिक किया गया। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा और उन्होंने बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए।


हॉलीवुड में यूं जमाए कदम
साल 2012 में प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला इंटरनेशनल म्यूजिक एल्बव 'इन माई सिटी' मिला। यह उनका पहला सिंगिंग डेब्यू था। फिर साल 2013 में एक्ट्रेस ने रैपर पिटबुल के साथ एग्जॉटिक में नजर आई थीं। बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'प्लेन्स' में ईशानी नाम के कैरेक्टर को अपनी आवाज भी दी थी। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्में 'बेवॉच', 'इज नॉट इट रोमांटिक', 'द व्हाइट टाइगर' और 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में भी नजर आईं थीं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!