फ्रूट और वेजिटेबल मार्केट एक्टिविटी
सीकर । स्थानीय रोड स्थित विद्याश्रम ग्लोबल ,केडमी शिक्षण संस्थान के नन्हे-मुन्ने बच्चों को फ्रूट और वेजिटेबल मार्केट एक्टिविटी करवाई गई । इस एक्टिविटी में बच्चों ने बड़ी ही जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। संस्था निदेशक मंजू लाटा ने बताया कि ऐसी गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास में वृद्धि करना है। अध्यापिकाओं ने बच्चों को फलों व सब्जियों से संबंधित अनेकों जानकारियां दी। संस्था की सीईओ अनुराधा पांडे ने बच्चों को बताया कि फल खाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती। है। इस अवसर पर संस्था प्रधान मंजू लाटा, सीईओ अनुराधा पांडे, प्रबंधक कृष्ण गोपाल पांडे , एच ओ डी योगेश कुलश्रेष्ठ एवं स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।