विधायक सिंघवी के जन्मदिन पर अस्पताल में किए फल वितरण
छीपाबड़ौद. सनातन धर्म जनजागृति संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा छबड़ा विधायक प्रतापसिंह सिंघवी के 67 वे जन्मदिन के उपलक्ष में सरकारी अस्पताल में जाकर भर्ती महिला एवं पुरुषों को उनके बेड पर अमरूद, नारंगी, अंगूर सहित फलों का वितरण किया गया। जनजागृति संस्था के प्रदेश महामंत्री नंदलाल केसरी ने बताया कि अस्पताल मैं भर्ती मरीजों को फल वितरण करके विधायक सिंघवी की भगवान से लंबी उम्र होने की कामना की गई। केसरी के अनुसार मार्च माह में जन्मदिन के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस बारे में गहनता से विचार विमर्श किया जा रहा है । फल वितरण के समय संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनोद वैष्णव ,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण नामदेव ,प्रदेश सचिव मुकेश ढोढरिया, प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री पवन वैष्णव, सलाहकार भंवरलाल कुशवाह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित है।