Dark Mode
शॉर्ट सर्किट होने के चलते ईधन में लगी आग

शॉर्ट सर्किट होने के चलते ईधन में लगी आग

 
नदबई ।   क्षेत्र के गांव बसैया कला में विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से खेत में रखे ईधन में आग लग गई। आग लगता देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में जिला मुख्यालय सहित नदबई नगर पालिका दमकल गाडी मौके पर पहुंची। लेकिन, इससे पहले आधा दर्जन लोगों का ईधन व चारा जलकर बर्बाद हो गया। ग्रामीणों की मानें तो पीडित रणधीर सिंह के ईधन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई। ग्रामीणों ने अलग-अलग संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के चलते आग ने समीपवर्ती किशन सिंह, राजवीर सिंह, भूपसिंह, जलसिंह, विजय सिंह के ईधन को चपेट में ले लिया। आग बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन की सूचना पर भरतपुर मुख्यालय सहित नदबई नगर पालिका से दमकल गाडी मौके पर पहुंची। दमकल गाडी की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन, इससे पहले लोगों का ईधन व चारा जलकर बर्बाद हो गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!