Dark Mode
बाल कैंसर रोगियों की इच्छापूर्ति आज 

बाल कैंसर रोगियों की इच्छापूर्ति आज 

जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में गुरूवार को कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए इच्छापूर्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनिता गहलोत होगी। इस मौके पर पुलक मंच परिवार शांति नगर जयपुर के सहयोग से बाल रोगियों की इच्छापूर्ति की जाएगी। ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत अस्पताल में भर्ती 1 से 18 साल की आयु के बाल कैंसर रोगियों की इच्छाओं पूरी की जाती है। ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत अब तक 4000 से अधिक बालरोगियों की इच्छाएं पूरी की जा चुकी है। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!