Dark Mode
निधि समर्पण अभियान का आयोजन 

निधि समर्पण अभियान का आयोजन 

 
नवलगढ़ .   भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओ ने प दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केन्द्र पर समर्पण दिवस से प्रारंभ हुए निधि समर्पण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ ने प दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद मंडल संयोजक शब्दप्रकाश बियान ने शक्तिकेंद्र पदाधिकारियों को समर्पण निधि अभियान के बारे में बताया बाद में वक्ताओ के रूप में भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा की समर्पण दिवस के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता में समर्पण भाव बढ़ता ही साथ हम सभी को गर्व की भी अनुभूति होती है की हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की सदस्य है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का मान विश्वभर में बढ़ाकर हम सभी को दिखा दिया की बूथ स्तर  पर भाजपा के कार्यकर्ताओ की क्षमता का परिणाम है जिससे प्रधानमंत्री को मजबूती मिलती है। भाजपा नेता डा वीरपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा की भाजपा राजनेतिक दल जरूर है लेकिन पार्टी का मूल उद्देश्य सेवा है अंत्योदय के सिद्धांत के माध्यम अंतिम पंक्ति में खड़े आमजन को केन्द्र सरकार आज यह प्रयास कर रही है की प्रत्येक उस वंचित व्यक्ति को लाभ मिल पाए, समर्पण दिवस पर हम सभी कार्यकर्ताओ को ये संकल्प लेना चाहिए  केंद्र सरकार की उपलब्धिया आमजन तक लेकर जाए। जिला मंत्री मंजू सैनी ने भी अपने विचार रखे ।इस अवसर सभी शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओ ने निधि का समर्पण भी किया, कार्यक्रम के अंत में शक्तिकेंद्र संयोजक राकेश सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में  प्रहलाद, कृष्ण देव सैनी, मनीष, जुगल किशोर सैनी, मुन्नी सैनी, अनुज सैनी, विकास सैनी, नैतिक सैनी, अजय सैनी, लकी सैनी, वर्षा देवी, आरती देवी, तीजा देवी, संगीता देवी, सावित्री विमला देवी, मंजू देवी,अर्जुन सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!