Dark Mode
ग्रामीण राजनीति में बेटियों का भविष्य

ग्रामीण राजनीति में बेटियों का भविष्य


श्रीगंगानगर। चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में राज्य महिला नीति एवं महिला प्रकोष्ठ के तहत ग्रामीण राजनीति में छात्राओं का भविष्य विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में माहियावाली के सरपंच श्री राकेश बेनीवाल ने कहा कि छात्राएं अपने आपको सशक्त कर ग्राम की समस्याओं से जोड़कर कदम दर कदम आगे बढ़कर गांव को और भी अच्छा बना सकती हैं। राजनीति में आगे बढ़कर महिलाएं गांव का विकास कर सकती है।
प्राचार्य प्रोफेसर पूनम सेतिया ने कहा कि मन की शुद्धिए ग्राउंड लेवल पर काम करना ही उन्नति का मार्ग है। आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. कमलजीत कौर मान ने आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षा एक ताकत है और शिक्षा का उद्देश्य ही यह है कि अपने साथ ही समाज एवं परिवार में आने वाली राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक समस्याओं से ग्रस्त आमजन को रास्ता दिखाएं। छात्राओं को नेतृत्व करना चाहिए। डॉ. इंदिरा साहरण ने कहा कि गांव एवं शहर में अब फासला नहीं रहा है। गांव बहुत आगे बढ़ने की ओर उन्मुख है। समिति प्रभारी श्रीमती अमिता जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं विषय पर प्रोफेसर मीनू तंवर ने व्याख्यान दिया और उन्होंने अनाथ बच्चे, गरीब वर्ग, वृद्ध जन आदि जो बेसहारा लोग हैं, उनके लिए सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में श्रीमती राजविंदर कौर, श्रीमती संतोष परिहार, डॉ. अल्पना व्यास एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!