जी 22 समरसता सम्मेलन नेपाल में आयोजित होगा
पीपाड़ शहर। नेपाल विश्व बंधुत्व समरसत्ता के लिए जी 22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय संस्था मंच एवं इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में 28 से 31 दिसंबर तक काठमांडू नेपाल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के संयोजक श्यामचंद सुमन पूर्व राजदूत कतर नेपाल सरकार ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमांडू के सानिध्य में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।वही नेपाल के राष्ट्रपति के सानिध्य में समरसत्ता संस्कृत सम्मेलन सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इस सांस्कृतिक समन्वयता सम्मेलन में ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष महावीर शर्मा बोरुंदा भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेंगे, ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में पूरे विश्व के जाने-माने साहित्यकार राजनीतिज्ञ पत्रकार समाजसेवी उद्योगपति ज्योतिषविद् के अलावा महान पंडित भी भाग लेंगे राजस्थान से महावीर शर्मा बोरुंदा का चयन किया हुआ है।शर्मा को जी-20 समझना सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने पर अनेक लोगों ने जिला अध्यक्ष शर्मा को बधाई दी है।वही जोधपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवारी सिविल लाइन के विधायक वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ,पाली के रूपेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच सहित ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारीओ ने भी जिला अध्यक्ष शर्मा को बधाई दी है।