Dark Mode
गडरा रोड : जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ गडरारोड़  ने दिया ज्ञापन

गडरा रोड : जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ गडरारोड़  ने दिया ज्ञापन

गडरा रोड। राजस्थान के पश्चिमी बाड़मेर जिले कै सीमावर्ती उप खंड गडरा रोड में जोधपुर डिस्कॉम के भारतीय मजदूर संघ श्रमिक के द्वारा कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित 33 सूत्री मांग पत्र का निस्तारण करने बाबत सभी उपखंड सहायक अभियंताओं के माध्यम से जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  जोधपुर को ज्ञापन  प्रेषित किया गया ज्ञापन में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भारतीय मजदूर संघ श्रम की नियमित मांग को लेकर सहायक अभियंता के मार्फत ज्ञापन सौंपा गया।  जिसमें उपखंड महामंत्री जवान सिंह अध्यक्ष धीरसिंह के नेतृत्व में गजदान,राहुल मीणा,पवन यादव हनुमानराम,जितेंद्र जोशी, श्यामलाल,सतीश कुमार,भगवती प्रसाद,हरविंदरसिंह,अमरचंद, पॉपिंस कुमार,ताराचंद,सुरेश कुमार,अर्जुनराम,महेंद्र मीणा,सुनील कुमार ,कैलाशमीणा,कालूराम,चंद्रप्रकाश,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  जवान सिंह ने बताया कि अनुकम्पा कर्मचारियों को बाबू बनाने, इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर नीति बनाने, कर्मचारियों के प्रमोशन,नियुक्ति तिथि से वेतन लाभ देने, मोटर साइकिल भत्ता देने, स्टफिंग पैटर्न लागू करने, नए कर्मचारियों की भर्ती करने जैसी 33 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलन की प्रथम कड़ी में उपखंड स्तर से ज्ञापन दिया गया मांगे नहीं मानने पर जिला स्तर और MD स्तर पर भी ज्ञापन प्रदर्शन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!