Dark Mode
गडरा रोड़ : भाटी दूसरी बार बने निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष

गडरा रोड़ : भाटी दूसरी बार बने निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष

गडरा रोड़। बाड़मेर जिले कै सीमावर्ती उप खंड गडरा रोड  में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की गडरा रोड़ उपशाखा( ब्लॉक) के चुनाव रविवार को आदर्श विद्या मंदिर गडरारोड़ के प्रांगण में निर्विरोध सम्पन्न हुए जिसमें शैतानसिंह भाटी दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। मंत्री श्यामसिंह  तामलोर ने   जानकारी   देते हुए बताया कि निर्वाचन अधिकारी भरतसिंह राठौड़ एवं पर्यवेक्षक लूणसिंह कोटड़िया की देखरेख में संपन्न हुए इस निर्वाचन में अध्यक्ष शैतान सिंह भाटी फोगेरा, सभा अध्यक्ष राजेश बालाच, मंत्री श्यामसिंह  तामलोर कोषाध्य सुरेश भाई भूतड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य देव सोनी सहित समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया में राजस्थान शिक्षक संघ उप शाखा गडरारोड़ के पूर्व अध्यक्ष  चतर सिंह हीरपुरा, वरिष्ठ शिक्षक हाकम दान देवल,पुरुषोत्तम तोशवाड़ा,पूर्व  ब्लॉक अध्यक्ष मेघसिंह मेदुसर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुशलसिंह गडरारोड़ , व्याख्याता किशनसिंह सोढा, वरिष्ठ शिक्षक लखसिंह दानाराम जानी,हेमसिंह, गणपतसिंह मेदूसर,सुनीलकुमार, सुमेर सिंह,देवीसिंह,तीर्थराम  जांगिड़, रामसिंह, घनश्याम मीना सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।चुनाव संगठन के विधान के अनुरूप करवाए गए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष  शैतान सिंह भाटी ने उनके लगातार दूसरी बार निर्विरोध चयन किये जाने  पर सबका आभार प्रकट करते हुए सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया । मंत्री श्याम सिंह सोढा  ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!