गडरा रोड : लापरवाह विद्युत विभाग रात को गुल हो जाती है बिजली
- ग्रामीण होते हैं पूरी रात परेशान, सुबह किसी फॉल्ट का बहाना कर अपनी देते हैं सफाई
गडरा रोड। राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमावर्ती उपखंड गडरा रोड कस्बे में बारिश का दौर शुरू होता भी नहीं है जिससे पहले ही यहां के जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को सपना आ जाता है की लाइट फॉल्ट है जबकि ऐसा कुछ नहीं है सिर्फ़ अधिकारियो के सुपरविजन की कमी के कारण कर्मचारी खुद नहीं देते हैं डिस्कॉम के अधिकारियो को जवाब जिसका खामियांजा गडरा रोड कस्बे में आम जनता को भुगतना पड़ता है गडरा रोड कस्बे में रात्री 10 बजे से पहले बारिश का दौर भी रुक गया परंतु 1:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक पूरा गडरा रोड कस्बा और चार दिन से आधा गांव लालासर, तथा सोम वार दोपहर से सुथारो का पार में बिजली बिना किसी फॉल्ट के गुल रही ना तो विद्युत विभाग के कर्मचारी फोन उठाते हैं अगर उठाते हैं तो उनके पास एक ही जवाब मिलता है एफआर टी को फोन करो हमे सोने दो परंतु एफआर टी के ठेकेदार ने भी पूरे गडरा रोड क्षेत्र में एक कर्मचारी लगा रखा है अब बात विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारियो की है की या एफआरटी से क्षेत्र मे लाइन मेंटेनेंस के लिए आदमी रखवाए या बिल बाउचर रोके यह कार्य तो अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है परन्तु ठेकेदार अधिकारियों की सांठ गांठ के कारण क्षेत्र में सिर्फ एक गाड़ी और एक व्यक्ति लगा रखा है गडरा रोड उपखंड क्षेत्र का एरिया काफी लंबा है जगह-जगह लाइन फाल्ट एवं पोल भी गिर जाते हैं कई दिन तक बिजली भी गुल रहती है लेकिन इन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगती है इतने अधिकारी क्यों लापरवाह बना रहे हैं रात को 1:00 बजे बिजली गुल हो जाती है परंतु अधिकारियों को इनवर्टर एवं एसी में सोना है बाकी दुनिया इन अधिकारियो एवम कर्मचारियों के लिए एक चिटी के सामान दिख रही है जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गडरा रोड में पिछले कई दिनों से कार्यालय को या तो सूर्य ग्रहण लग गया है या अमावस्या का पाप जो भी अधिकारी आता है वह अपने कुर्सी को निजी घर की संपत्ति मान लेता है या ऑफिस को बनिए की दूकान इस संबंध में चीफ इंजीनियर और अधिशाषी अभियंता ने कल ही गडरा रोड सहायक अभियंता से विद्युत व्यवस्था सही करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया परंतु इस कार्यालय में जो भी सहायक अभियंता आए हैं उन पर या तो भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित होना पड़ा है या फिर चाटुकारों की सेवाओं में हाजिर होना पड़ेगा जिससे इस कार्यालय की कुर्सी पर सूर्य ग्रहण से भी ज्यादा अमावस्या का पाप लगा हुआ है जिससे यह गडरा रोड डिस्काम ऑफिस एक चर्चा का विषय बनी हुई है। मिली रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में सहायक अभियंता पिछले कुछ दिन पहले सेड़वा प्रकरण डिस्काम दिवारी से सस्पेंड होकर कोर्ट से यथा स्थित बनाए रखने के लिए आदेश करवा कर गडरा रोड सहायक अभियंता के अभियंता के पद पर कार्य ग्रहण किया है। जिनसे क्षेत्र की जानता सुपरविजन का क्या विश्वास जताने की उम्मीद रखेगी।