Dark Mode
गेल का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 3,867 करोड़ रुपये हुआ

गेल का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 3,867 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली । गेल (इंडिया) लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 3,867 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि इससे पहले की तिमाही में 2,672 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 34,958 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में 32,931 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने 6.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया हैतिमाही के दौरान, एवरेज नेचुरल गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम 125.93 एमएमएससीएमडी रही, जबकि वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में यह 130.63 एमएमएससीएमडी थी।दिसंबर तिमाही में कंपनी की गैस मार्केटिंग वॉल्यूम 103.46 एमएमएससीएमडी रही है, जो कि सितंबर तिमाही में 96.60 एमएमएससीएमडी थी। समीक्षा अवधि में कंपनी की एलएचसी बिक्री 282 टीएमटी रही है। पॉलिमर बिक्री 221 टीएमटी रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!