गांधी दर्शन समिति ने शुरू किया "श्रमदान अभियान "
फलोदी . महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति फलोदी के संयोजक रावलचंद माली ने बताया कि गांधी दर्शन समिति द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर "श्रमदान अभियान "का शुभारम्भ किया गया ।
कार्यक्रम में अम्बेडकर पार्क में श्रमदान किया व 4 जुलाई को होने वाले ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय "गांधी दर्शन शिविर" की तैयारी हेतु चर्चा की गई, महात्मा गांधी दर्शन समिति के सदस्य निरमा मेघवाल, जाकिर हुसैन, सहीराम देवड़ा, पार्षद मुकेश कुमार माली,कुलदीपसिंह राजपुरोहित, गीता सोलंकी, प्रकाशचंद सोलंकी ने श्रमदान किया।