गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित
आमेट. शान्ति और अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा नगर में आयोजित एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर के गांधी चबूतरे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, तिलक ओर द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। जहां से एक रैली के द्वारा महात्मा गांधी जी के गर्मजोशी नारो के साथ आयोजन स्थल गांधी चेम्बर पहुँच कर कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें महात्मा गांधी जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाल कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। शिविर में भाग लेने वाले कार्मिकों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए । कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सत्यनारायण देवपुरा,उपखण्ड अधिकारी रक्षा पारीक, जिला संयोजक नारायण सिंह भाटी आदि ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला व रघुपति राघव भजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रक्षा पारीक, तहसीलदार आमेट देवा राम भील,विकास अधिकारी शैलेन्द्र खिंची, जिला संयोजक नारायण सिंह भाटी,डां. महेद्र कर्णावट, प्रदेश कांग्रेस सचिव योगेन्द्र सिंह परमार, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, ब्लॉक संयोजक गोपाल जोशी, सहसंयोजक कैलाश चंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत, नगर अध्यक्ष रतन तेली,राम सिंह राव, मनोज बुनकर, ललित गेलड़ा,भरत त्रिवेदी,दिलीप सिंह राव,भभूत सिंह कितावत,माधव मुकुंद सिंह ,भीमराज बैरवा,लाड़ू नाथ,मनसुख लाल बम्ब,गाइड सिंह राठौड़, रोशन लाल तेली,अब्दुल रहमान,रत्नेश आमेटा, राजेन्द्र मेवाड़ा, लाल गाडरी, जगदीश चंद्र शर्मा,रामलाल गुर्जर,पुष्पेन्द्र जांगिड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।। कार्यक्रम का संचालन नारायण सिंह राव द्वारा किया गया |