Dark Mode
गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सूरजगढ़ । शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वाधान में श्याम मंदिर के पास नवनिर्मित श्याम गेस्ट हाउस सूरजगढ़ में उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी कविता गोदारा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक मुरारी लाल सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार मोनिका चौधरी,आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी,रामगोपाल  महमिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिंहराज सिंघल, एसीबीईओ सज्जन कुल्हार, उम्मेद सिंह महला, महिपाल सिंह चौधरी, मंजू ठोलिया, आशीष डूडी, महेश सैनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इससे पहले जिला संयोजक मुरारी सैनी के नेतृत्व में मैन मार्केट में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पमाला पहनाकर वहां से कार्यक्रम स्थल तक सैकड़ों लोगों ने शांति मार्च किया। गांधी जीवन दर्शन समिति सूरजगढ़ के सदस्यों द्वारा एडवोकेट दीपक कुमार सैनी के नेतृत्व में कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मुरारीलाल सैनी, उपखंड अधिकारी कविता गोदारा, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सैन, धर्मपाल गांधी, महिपाल सिंह आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में 300 से ज्यादा लोगों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भेंट किये। श्याम भक्त हजारीलाल इंदौरिया ने श्याम मंदिर कमेटी की ओर से आए हुए सभी अतिथियों का शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में वेदप्रकाश दीवाच, रोहतास कुशलपुरा, एडवोकेट मदन सिंह राठौड़, एडवोकेट सोमवीर खिचड़, एडवोकेट महेश सैनी, एडवोकेट दिनेश, एडवोकेट कपिल कुमार, एडवोकेट कृष्णपाल सिंह, सज्जन कटारिया, मुकेश लुगरिया, कमलेश सैनी, कृष्ण सैनी, निर्मल सैनी, कृष्ण चावला, कविता देवी, करीना लुगरिया, विनीत सैनी, रुकमानंद इन्दोरिया, आयुष पंसारी, निकिता शर्मा, मोनिका शर्मा, मीना कुमारी, सुनीता निमल, मेनका निमल, निशा निमल, पूजा निमल, डिंपल रेगर, मंजू देवी, संजू चावला आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह अनमोल ने किया। गांधी जीवन दर्शन समिति सूरजगढ़ के संयोजक एडवोकेट दीपक कुमार सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!