Dark Mode
मुंबई की युवती से गैंगरेप, मामला दर्ज

मुंबई की युवती से गैंगरेप, मामला दर्ज

धौलपुर। मुंबई की रहने वाली एक युवती ने धौलपुर जिले के युवक और उसके साथियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। युवती द्वारा राष्ट्रपति व राज्यपाल के साथ राजस्थान पुलिस के अधिकारियों को भेजे गए परिवाद के आधार पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी द्वारा की जा रही है।
युवती द्वारा भेजे गए परिवाद में बताया गया है कि धौलपुर के सचिन नाम का युवक 3 वर्ष पूर्व मुंबई में रह रहा था। वह युवती से शादी करने की बात कहकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन माह पूर्व युवक सचिन पीड़िता को शादी करने की बात कहकर धौलपुर ले आया। जहां एक फोर व्हीलर गाड़ी में आरोपी युवती को लेकर अनजान जगह ले गया। जहां पहले से मौजूद आरोपी के पांच साथियों ने युवती के हाथ पैर को चारपाई से बांधकर उसके साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप से पहले आरोपियों ने युवती के करीब डेढ़ लाख रुपए के गहने और ढाई लाख रुपए कैश को भी छीन लिया। युवती की तबीयत खराब होने पर आरोपियों ने उसे नशे की दवाई खिलाकर ट्रेन में बैठाकर मुंबई भेज दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना के बाद से ही आरोपी अलग-अलग नंबर से पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गैंगरेप के मामले को लेकर सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि युवती द्वारा दिए गए परिवाद को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। जिसको लेकर पीड़िता को बुलाकर उसका मेडिकल कराया जाएगा। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!