Dark Mode
गंगानगर: आयुर्वेद विभाग का अर्श-भगन्दर शिविर आरम्भ

गंगानगर: आयुर्वेद विभाग का अर्श-भगन्दर शिविर आरम्भ

गंगानगर। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अर्श-भगन्दर (बवासीर-फिस्टुला) की क्षारसूत्र विधि द्वारा चिकित्सा हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर सनातन धर्म एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में 28 जनवरी को दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. राजकुमार पारीक ने बताया कि शिविर में अर्शए भगन्दर के 62 रोगियों का पंजीयन प्रथम दिन हुआ। सामान्य ओपीडी में 185 रोगियों को चिकित्सा परामर्श व ओषधियाँ प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी से 1 फरवरी तक अर्श, भगन्दर के रोगियो का क्षार सूत्र विधि से शल्य कर्म करवाने हेतु पंजीयन किया जाएगा। शिविर का समापन 6 फरवरी को होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!