गंगानगर: गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में फायर की जानकारी दी
गंगानगर। ग्रह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र गंगानगर में पुनः प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयं सेवकों को शुक्रवार को फायर संगठन एवं आग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में फायर मेन सुखवंत एवं सीडी से मनोज कुमार ने आग से बचाव के बारे में बताया। इस दौरान प्रभारी प्रशिक्षण रवि प्रकाश एवं पीसी रघुवीर शर्मा मौजूद रहे।