Dark Mode
गंगापुर सिटी जिला बनने पर किया भव्य स्वागत

गंगापुर सिटी जिला बनने पर किया भव्य स्वागत

बामनवास. मुख्यालय बामनवास के पिपलाई में गंगापुर सिटी विधायक एवम् मुख्यमंत्री सलाहकार रामकेश मीना का गर्मजोशी के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। गंगापुर सिटी को जिला बनाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल हैं।मुख्यालय बामनवास के पिपलाई,चांदनहोली सहित अनेक गांवों के ग्रामीणों मे भी उत्साह दिखाई दे रहा है। सीएम सलाहकार व गंगापुर विधायक रामकेश मीणा का बामनवास के खेड़ली मोड़ और पिपलाई में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। चांदनहोली सरपंच एवम् सरपंच संघ अध्यक्ष राम खिलाड़ी मीणा व दरब सिंह चेची के नेतृत्व में खेड़ली मोड़ पर जबरदस्त स्वागत किया गया। इस बीच कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवम् ग्रामीण मौजूद रहे।दूसरी ओर पिपलाई कस्बे में अभिभाषक संघ द्वारा भी सीएम सलाहकार एवम् गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना का माला एवम् साफा बंधवाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।जिसमे अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, ब्रजनंदन, लक्ष्मीकांत, जुगलकिशोर साहित संघ के सभी सदस्य गण मौजूद रहे। गंगापुर सिटी को जिला घोषित होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीएम सलाहकार एवम् विधायक रामकेश मीणा के प्रयासों के बाद गंगापुर सिटी को जिला बनाने की घोषणा हुईं थीं।जिस पर बामनवास मुख्यालय के ग्रामीणों ने खुशी को जाहिर करते हुए सीएम सलाहकार एवम् गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना के गंगापुर सिटी के जिला घोषित होने के बाद पहली बार गंगापुर सिटी जाने पर मुख्यलय की किया गया भव्य स्वागत।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!