गंगापुर माहेश्वरी महिला मंडल ने किया भोलेनाथ के जलाअभिषेक
गंगापुर - भीलवाड़ा . माहेश्वरी महिला मंडल गंगापुर द्वारा महेश नवमी के अवसर पर ओकारेश्वर मंदिर में भगवान महेश का जल व दूध से अभिषेक किया गया एवं रंग और फूलों से जय महेश बना कर दीप प्रज्वलित किया गया। सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन का आनंद लिया तथा महा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। सायं भगवान महेश की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भजन कीर्तन के दौरान महिला मंडल अध्यक्ष चंदा जागेटिया ,सचिव सीमा समदानी, उपाध्यक्ष वंदना लढ़ा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।