गंगापुर नगरपालिका अध्यक्ष तेली ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
गंगापुर-भीलवाड़ा. राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन द्वारा प्लस पोलियो अभियान के तहत आज नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ने गंगापुर बस स्टैंड पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुवात की गई। इस अवसर पर बीसीएमओ विपिन शर्मा ,चिकित्सा अधिकारी प्रभारी राजेंद्र कुमार मौर्य, डॉ श्याम स्वरूप शर्मा, शाहिद अंसारी,सुपरवाइजर महावीर प्रसाद जोशी, लविश बंसल,प्रदीप कुमार शर्मा उपस्थित थे । विपिन शर्मा ने बताया कि प्लस पोलियो का अभियान आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा। राजस्थान के 26 जिलों में ये अभियान चलाया जा रहा है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक के बचौ को पोलियो खुराक पिलाने के लिए बूथों का शुभारंभ किया। सेक्टर प्रभारी डॉ शांति स्वरूप शर्मा ने कहा की आज से शुरु हो रहें उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को शहरी क्षेत्र गंगापुर में पोलियो दवा पिलाई जायेगी। इसकी तैयारी कर सभी बूथों पर जनप्रतिनिधियो व समाजसेवी द्वारा शुभारंभ किया गया। हरिवल्लभ शर्मा सुपरवाईज़र ने बताया की मातृ शिशु कल्याण केंद्र पर समाज सेवी कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर बूथ का शुभारम्भ किया । आज बूथ पर दवा पिलाई जायेगी व कल एवं परसों घर-घर जाकर वंचित बचौ को दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। सुपरवाईज़र महावीर प्रसाद जोशी ने बताया की गंगापुर शहरी क्षेत्र में कुल 3200 बच्चों का लक्ष्य है जिसे पुरा किया जायेगा। डॉ विपिन शर्मा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहाड़ा ने सभी अभिभावकों से अपील कर कहा की अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर बचौ को पोलियो की दवा पिला कर सहयोग करें। ये अभियान ब्लॉक के सभी चिकित्सा संस्थानों में किया जा रहा । बूथ के शुभारम्भ के समय चंदा तंवर,चंदा सोनी व समाजसेवी व आम जन उपस्थित थे।