Dark Mode
गंगापुर नगरपालिका ने छेड़ा निराश्रित गोवंश को पकड़ने का अभियान

गंगापुर नगरपालिका ने छेड़ा निराश्रित गोवंश को पकड़ने का अभियान

गंगापुर भीलवाडा। राज बदला और रिवाज बदला तो अब जनता से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का काम करने का मिजाज भी बदला है । अब तक सुस्ती के आलम में वक्त गुजार रहे गंगापुर नगरपालिका प्रशासन ने निराश्रित गोवंश को लेकर एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है ।
पालिका द्वारा करीब दो दर्जन निराश्रित गोवंश को शहर की सड़कों से भरकर गंगापुर नगरपालिका द्वारा संचालित गौशाला में छुड़वाया गया है ।
आपको बता दें कि निराश्रित गोवंश के झगड़ने के कारण शहर की सड़कों पर आए दिन स्थानीय नागरिक घायल हो रहे थे । इसको लेकर लंबे समय से शिकायत मिलने पर गंगापुर नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ने पालिका प्रशासन को इस समस्या पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की निर्देश दिए। इसके बाद पालिका ने निराश्रित गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगरपालिका द्वारा पिछले डेढ़ माह में घायलावस्था वाले सैकड़ों गौ वंश को भी उपचार करवा गौ शाला में भिजवाया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!