Dark Mode
अग्रवाल समाज का गणगौर महापर्व हुआ आयोजित

अग्रवाल समाज का गणगौर महापर्व हुआ आयोजित

कुचामन सिटी. अग्रवाल समाज समिति अग्रवाल महिला मंडल और अग्रवाल नवयुवक मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर महापर्व पलटन गेट स्थित जैन स्कूल में आयोजित किया गया। इस आयोजन के दौरान सर्वप्रथम ईशर गणगौर की झांकियो को सुनीता मंडावाला, निर्मला खोखरिया, किरण भाडासरवाला, सुमन बुडसुवाला, अनिता मंडावला, विनीता भाड़ासरवाला, संगीता पेमजीवाला, मीना मोर द्वारा गीत गाते हुए नृत्य करते हुए। अग्रवाल भवन से आयोजन स्थल तक लाया गया जिसका अग्रवाल समाज के लोगो पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, अग्रवाल समाज समिति सचिव मुरली मनोहर स्नेही अग्रवाल, समाज समिति कोषाध्यक्ष नथमल शेखराजका, महिला मंडल अध्यक्षा ज्योति अग्रवाल, सचिव राधा शेखराजका ने महाराजा अग्रसेन एवम महालक्ष्मी माता के सामने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्षा ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ईशर गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में समाज की विवाहिताओं ने ईशर गणगौर के रूप में सजकर एवम पारंपरिक वेशभूषा में राजस्थानी लोक गीतों पर नृत्य किया इस दौरान मीनू मिठडीवाला, दीपिका खोखरियां, सुनीता मित्तल, नेहा बंसल, नेहा गोयल, सीमा मिठड़ीवाला, संगीता बुडसुवाला, डिंपल भाड़ासरवाला, पूजा डालुका ने राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी एवम संगीता पेमजीवाला, राजकुमारी मोदी ने बधावा गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मीना मोर और नेहा बंसल द्वितीय स्थान पर सुनील शेखराजका और संतोष शेखराजका रहे। तत्पश्चात गौरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता में समाज की अविवाहित युवतियों के लिए आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रथम स्थान पर गुंजन मोजिका एवम द्वितीय स्थान पर दृषिता बुडसुवाला रही। प्रतियोगिताओं में नागौर जिला अग्रवाल सम्मेलन कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल और रमेश अग्रवाल निर्णायक की भूमिका में रहे। समाज की महिलाओं द्वारा निर्णायको का शॉल व पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंच संचालन ज्योति अग्रवाल एवम मनोज शेखराजका ने किया। गणगौर महापर्व 2023 के सहयोगकर्ता मुरलीमनोहर स्नेही का मोमेंटो भेट कर धन्यवाद दिया। इस आयोजन के दौरान अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष नंदकिशोर सांभरवाला ने बताया कि समाज के महिला मंडल का प्रथम प्रयास बेहद ही सराहनीय रहा। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा ज्योति मोर ने अग्रवाल समाज समिति और नवयुवक मंडल का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रथम प्रयास में सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष बुडसूवाला ने नवयुवक मण्डल का धन्यवाद किया जिन्होंने दिन रात एक कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!