Dark Mode
गणगौर का भरा गया मेला महिलाओं ने की गोर की पूजा अर्चना

गणगौर का भरा गया मेला महिलाओं ने की गोर की पूजा अर्चना

डीडवाना. होली के दिन के अगले दिन से शुरू होने वाला त्यौहार गणगौर जिसको लेकर महिलाओं में काफी मान्यता है जिसमें 16 दिन तक गोर की पूजा अर्चना की जाती है 16 दिन तक महिलाएं युवतियां गौर की पूजा करती है रोज सुबह शाम गणगौर को भोग लगाया जाता है मान्यता के अनुसार विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए गणगौर की पूजा करती है वही कुंवारी युवतीया अच्छे वर की कामना के लिए गणगौर की पूजा अर्चना करती है गणगौर में शिव पार्वती का रूप माना गया है यह गणगौर का त्योहार शिव पार्वती के विवाह के रूप में मनाया जाता है इसी को लेकर आज शहर के गणगौरी चौक में भव्य मेले का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने शिव पार्वती इस्सर गौर की पूजा अर्चना की सुख समृद्धि की कामना की वहीं मेले में दुकानें भी सजी नजर आई जिस पर महिलाओं ने खरीदारी की इस अवसर पर काफी संख्या में मेले में भीड़ उमड़ पड़ी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!