Dark Mode
Viswanathan Anand की अगुवाई वाली ‘गैंजेज ग्रैंडमास्टर’ ने ‘त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स’ को हराया

Viswanathan Anand की अगुवाई वाली ‘गैंजेज ग्रैंडमास्टर’ ने ‘त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स’ को हराया

दुबई। भारत के पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के नेतृत्व में ‘गैंजेज ग्रैंडमास्टर्स’ ने यहां ‘ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीए)’ के शुरुआती सत्र में ‘त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स’ को 14-2 के बड़े अंतर से हराया। सोमवार रात को खेल गये इस मुकाबले में ‘गैंजेज ग्रैंडमास्टर्स’ के छह में से चार खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की जबकि बाकी के दो मुकाबले बराबरी पर छूटे। आनंद के खिलाफ लेवोन अरोनियन ने मैच को लंबा खींचने पर ध्यान दिया ने इस भारतीय दिग्गज ने उनकी चुनौती को खत्म करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। एक अन्य मैच में एसजी एल्पाइन वॉरियर्स को बलान अलास्कन नाइट्स ने 10-9 से हराया।गैंजेज ग्रैंडमास्टर्स जीसीएल की तालिका में शीर्ष पर है जबकि एसजी एल्पाइन वॉरियर्स दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के एक समान 12 अंक है लेकिन गैंजेज ग्रैंडमास्टर्स ने अधिक गेम प्वाइंट बनाये है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!