Dark Mode
ग्राम्यांचल में विराजे गणपति, हुई पूजा अर्चना

ग्राम्यांचल में विराजे गणपति, हुई पूजा अर्चना

भोपालगढ़। प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश महोत्सव का आगाज मंगलवार को हुआ और इसको लेकर शहर सहित क्षेत्र के ग्राम्यांचल में पूरे जोर-शोर से तैयारियां कर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजित की गई। वहीं शहर के युवा कार्यकर्ता भी गणेश महोत्सव को लेकर खासे उत्साहित नजर आये। इस दिन कई जगहों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई और दस दिवसीय गणेश महोत्सव का भी शुभारंभ किया गया। विघ्न विनायक भगवान गजानन की आराधना का पावन पर्व गणेश महोत्सव प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भोपालगढ़ सहित क्षेत्र भर के ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया जाएगा और इसका शुभारंभ गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों व गणपति प्रतिमाओं की स्थापना के साथ शुरु हुआ। इस दिन शहर के गोदारा चौक में शिक्षक नेता प्रेमाराम गोदारा, मांगीलाल, सीताराम, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम गोदारा, नारायणराम, गुदड़राम, भंवरलाल व रामस्वरुप भीराभाई ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणपति प्रतिमा को विराजित किए जाने के साथ ही शहर के ग्वालों के बास, सदर बाजार, सरगरों का बास, रातियों की ढाणी, जटियों का बास, जोधपुर रोड, गवाड़ व पुराना बस स्टेण्ड समेत कई जगहों पर भगवान गणपति की प्रतिमाएं विराजित की गई। कस्बे के खेतेश्वर स्कूल में संस्था प्रधान कृपा शंकर राजपुरोहित के नेतृत्व में बालिकाओं की ओर से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाई गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!